अन्य राज्य

 काम से घर लौट रहे 28 साल के युवक की स्ट्रीट लाइट पोल से फैले करंट से मौत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सोमनाथ मार्ग पर 27 अगस्त की रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे 28 साल के संदीप की स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से बिजली का जोरदार झटका लगने के कारण मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान संदीप के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे और अपनी बुआ के साथ रहते थे।  संदीप सूरजमल विहार में मेडिकल नर्सिंग केयर का काम करता था और घर लौटने से पहले उसने रात करीब 8 बजे अपनी शिफ्ट खत्म की थी।

जानकारी के मुताबिक, संदीप सोमनाथ मार्ग के डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आ गया। उसे ज़ोरदार बिजली का झटका लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button