छत्तीसगढ़

बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई गिरफ्तार

जशपुर. जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के काडरों बगइझरिया में बड़े भाई आए दिन शराबी के नशे में गाली गलौच से नाराज छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को लाठी डंडे से वार कर मौत के घार उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, काडरों बगइझरिया निवासी विजय कुमार नाग ने थाने में लिखित शिकायत की है कि उनके ससुर कुल 5 भाई हैं. सबसे बड़े मृतक बोलचन्द नाग उनके ससुर हैं. शराब के नशे में आकर उनके ससुर आए दिन अपने भाइयों के साथ गाली गलौच करते थे. बीते दिन शराब के नशे में भाइयों के साथ गाली गलौच किया. इसी दौरान छोटे भाई आरोपी भगतु राम नागवंशी नाराज होकर हमेशा शराब पीकर गाली देते हो कहते हुए डंडे से बोलचन्द नाग के सर पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.घायल बोलचंद को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति होना पाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ पर आरोपी 55 वर्षीय भगतु राम ने लकड़ी से सर पर वार कर अपने भाई की हत्या करना स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button