छत्तीसगढ़

200 रुपए के लिए युवक की ले ली जान: उधारी वापस नहीं करने पर लकड़ी से सिर पर किया वार, गिरफ्तार

रायपुर में 200 रुपए उधारी वापस नहीं करना युवक को महंगा पड़ा। पहले हाथ मुक्का से जमकर पीटा, फिर लकड़ी के पटिया से युवक की सिर पर वार कर दिया। युवक को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भजन लाल यादव (37साल) निवासी संजय नगर केसरी किराना स्टोर के पास खडा था। उसी दौरान उसी मोहल्ले के निवासी आरोपी तुषार साहू आया और उधारी की रकम 200 रुपए को मृतक से मांगने लगा। नहीं देने पर हाथ मुक्का और लकडी के पटिया से मारपीट कर दिया, जिससे मृतक को चोंट आई मृतक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर गये, जहां उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने प्रकरण को गंभीता से लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्रित किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। इसके बाद फरार आरोपी के पता तलाश कर आरोपी के गिरफ्तारी के।लिए उनके निवास स्थान पर जाकर दबिस दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकडकर थाना लेकर आये। कडाई से पूछताछ करने आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देना बताया। 

पुलिस ने संजय नगर केसरी किराना स्टोर के पास थाना टिकरापारा निवासी आरोपी तुषार साहू (24साल) को गिरफ्तार किया हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरीक्षक पवन पटवा, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुर्रे, महेश नेताम, आरक्षक सुनील पाठक, अश्वन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button