ज्योतिषी

इन राखियों से मिलेगा ग्रहदोषों से छुटकारा, जानें कौन-सी राखी है आपके भाई के लिए सही

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन में केवल प्यार का धागा नहीं, बल्कि भाई की कुंडली में मौजूद ग्रहदोषों को शांत करने का भी अवसर है. यदि राखी का चयन भाई की राशि और ग्रह स्थिति के अनुसार किया जाए, तो यह रक्षा सूत्र बन सकता है शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का शक्तिशाली माध्यम.

 रक्षाबंधन केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है. इस बार रक्षाबंधन का पर्व शनिवार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. बहन द्वारा भाई को राखी बांधने की प्रक्रिया प्रतीकात्मक रक्षा के साथ-साथ, ग्रहों की अशुभता को शांत करने का एक आध्यात्मिक माध्यम भी बन सकती है—यदि राखी का चयन भाई की कुंडली के अनुरूप किया जाए.PauseMute

रुद्राक्ष राखी

यदि भाई के जीवन में शनि या राहु के कारण लगातार बाधाएं या मानसिक तनाव है, तो रुद्राक्ष से बनी राखी सबसे उपयुक्त होती है. इसकी ऊर्जा नकारात्मक प्रभावों को दूर करती है और जीवन में संतुलन व स्थिरता लाती है.

लाल चंदन या मौली राखी

भाइयों की कुंडली में मंगल दोष, कोर्ट-कचहरी के मामले या रक्त संबंधी समस्याएं हों, तो उन्हें लाल चंदन या लाल मौली से बनी राखी बांधनी चाहिए. यह मंगल ग्रह की उग्रता को शांत करती है और आत्मबल को बढ़ावा देती है.

नीले या काले धागे की राखी

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव हो, तो नीले या काले रंग की राखी रक्षा कवच का काम करती है. यह शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक होती है.

हरे रंग की राखी

बुध दोष या संप्रेषण, व्यवहार और निर्णय से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे भाइयों को हरे धागे की राखी बांधना शुभ होता है. यह व्यापारिक बुद्धि और संवाद कौशल को बढ़ाता है.

मंत्र युक्त या शिव प्रतीक वाली राखी

यदि भाई की कुंडली में कालसर्प योग या पितृ दोष है, तो “ॐ नमः शिवाय” या शिव-शक्ति के प्रतीक वाली राखी बांधना मानसिक और आध्यात्मिक संरक्षण देता है.

राखी बांधते समय ध्यान रखें

बहन को भाई के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की प्रार्थना करनी चाहिए. तिलक, मिठाई और रक्षा मंत्र का उच्चारण करना अनिवार्य है, ताकि राखी केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से शक्तिशाली बन सके.

रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष मेरे प्रमुख विषय रहे हैं, जिन पर लेखन मेरी विशेषता है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी सक्रिय भागीदारी रही है. इसके अतिरिक्त, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से काम किया है. 📩 संपर्क : shaurya.punj@prabhatkhabar.inऔर पढ़ें

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button