छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में यहां नष्ट किया गया 5 करोड़ 2 लाख का गांजा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

महासमुंद। जिला पुलिस ने आज अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण किया है, महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल 96 किलो 660 ग्राम गांजा का नष्टीकरण किया गया है। यह कार्रवाई शासन के निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।

बताया जा रहा है कि यहa गांजा थाना कोमाखान के तीन अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जप्त किया गया था, जिनमें वर्ष 2025 का एक और वर्ष 2026 के दो प्रकरण शामिल हैं। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया बालाजी प्लांट, बेलसोंडा में संपन्न हुई, जहां जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में पहले भौतिक सत्यापन किया गया, इसके बाद नियमानुसार नष्टीकरण की कार्रवाई पूरी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button