बच्ची और डाॅगी की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप हो जाएंगे इमोशनल

चाहे आपको कुत्तों से प्यार हो या नहीं, लेकिन यह बात जरूर मानेंगे कि कुत्तों में भी इंसानों जैसी भावनाएं होती हैं। अगर कोई इंसान कुत्तों से थोड़ी देर भी प्यार से पेश आ जाए, तो वो उसे ताउम्र नहीं भूलते। जैसे बच्चों को कुत्तों से लगाव होता है, उसी तरह कुत्तों के दिल में भी छोटे बच्चों के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर होता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें आप एक छोटी बच्ची और कुत्ते की दोस्ती देख सकते हैं।
वायरल वीडियो में बच्ची की मां कहती है कि मैं इसको खाना नहीं देंगे। फिर बच्ची कहती है ये आपके घर आया और इसे बहुत भूख लगी है। बच्ची कुत्ते को दुलार कर रही है और कहती है ये देखो बैठ गया। बच्ची गुस्से में अपनी मां कह रही है इसे क्यों भगा रहे हो।
फिर मां कहती है इसको खाना नहीं मिलेगा। फिर बच्ची कहती है ये मेरा दोस्त है हट जाओ। बच्ची उसे गोदी में उठाने की कोशिश कर रही है और वह कहती है ये गोदी नहीं आ रहा है। कुत्ता बिल्कुल शांत है और बच्ची उसके साथ मस्ती कर रही है।
कुत्ते के साथ बच्ची की दोस्ती और उसके लिए मां से लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल आपके दिल को जीत लेगा। बच्ची उसके लिए अपनी मां से लड़ रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Sweta Yadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद लोग बच्ची पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, बहुत अच्छे बेटा तुम और तुम्हारा दोस्त बहुत ही प्यारे हो ऐसे ही रहना और अपने दोस्त को खिलाना पिलाना। एक अन्य शख्स ने लिखा है, बहुत प्यारा दोस्त है बेटा आप का। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं 82 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।



