SBI और JK Paper समेत आज ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा…

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,233.64 और निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ।
बाजार में तेजी भरने का काम हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों ने किया। सूचकांक में निफ्टी हेल्थकेयर (1.62 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (1.30 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (1.03 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.01 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (0.76 प्रतिशत) और निफ्टी रियल्टी (0.63 प्रतिशत) की तेजी के साथ शीर्ष पर थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी (1.76 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.16 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.16 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
किसमें आई तेजी?
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,754.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,455 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बीईएल, भारती एयरटेल और एलएंडटी गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड लूजर्स थे।
क्या है एक्सपर्ट की राय?
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि सत्र के दौरान निफ्टी ने 26,000 का रुकावट का स्तर का सामान किया और इसके बाद गिरावट देखने को मिली। हालांकि, छोटी अवधि का ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है और सपोर्ट स्तर 25,800 के आसपास है। उन्होंने आगे बताया कि अगर निफ्टी 26,000 का स्तर पार करता है तो और तेजी आ सकती है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें SBI, Eicher Motors, Apollo Hospitals, SJVN, Laxmi Cotspin, Airan, Brightcom Group और JK Paper शामिल हैं। 131 शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
जिन स्टॉक्स में मंदी देखने को मिल रही है, उनमें HDFC Bank and TCS. Other stocks which witnessed significant selling pressure were BHEL, Pearl Global, Synergy Green Industries, Sterlite Technologies, Laxmi Dental, Ecos (India) Mobility & Hospitality और Bartronics India शामिल हैं। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।



