छत्तीसगढ़
Yoga Day : राजभवन में आयोजित हुआ योग शिविर

रायपुर। अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज राजभवन के दरबार हॉल में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक अशोक साहू, भोजराज साहू, सुषमा उइके की टीम ने योगाभ्यास कराया। राजभवन की ओर से योग प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




