मनोरंजन

Yodha Box Office Collection Day 3: संडे को ‘योद्धा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़ाई रफ्तार, शानदार किया कारोबार, जानें-तीसरे दिन का कलेक्शन

Yodha Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘योद्धा’ का रिलीज से पहले काफी बज था. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी ओपनिंग काफी ठंडी रही. दरअसल ये फिल्म अजय देवगन की ‘शैतान’ के काले जादू से बच नहीं पाई और इसी के चलते ‘योद्धा’ की कमाई पर भी असर पड़ा है. हालांकि फिल्म की कमाई में वीकेंड पर तेजी भी आई है लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक नहीं है और ये सिंगल डिजीट में ही कारोबार कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘योद्धा’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘योद्धा’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘योद्धा’ का डायरेक्शन सागर ऑम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है. ये फिल्म देशभक्ति की भावना से भरी हुई है और इसकी कहानी एक प्लेन हाईजैक पर बेस्ड है. सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के ‘योद्धा’ हैं जो आतंकवादियो से लड़ते हुए  पैसेंजर की जिंदगी बचाते हैं. फिल्म की कहानी नई नहीं है इसी के चलते ‘योद्धा’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब नहीं हो रही है. हालांकि वीकेंड पर ‘योद्धा’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.


फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘योद्धा’ ने रिलीज के पहले दिन 4.1 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में 40.24 फीसदी का उछाल आया और इसने 5.75 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इसकी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.



सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘योद्धा’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 7 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘योद्धा’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 16.85 करोड़ रुपये हो गई है.


‘योद्धा’ को मिल रही है ‘शैतान’ से कड़ी टक्कर
‘योद्धा’ को सिनेमाघरों में अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. ‘शैतान’ पिछले 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और धुआंधार नोट छाप रही है. इस हॉरर थ्रिलर ‘शैतान के आगे ‘योद्धा’ जमकर कारोबार नहीं कर पा रही है. ‘योद्धा’ रिलीज के तीन दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है यहां तक कि ये फिल्म डबल डिजीट में भी कलेक्शन नहीं कर पा रही है. बहरहाल अब असली परीक्षा तो सोमवार को होगी. देखने वाली बात होगी कि वर्किंग डेज में ‘योद्धा’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है,

‘योद्धा’ स्टार कास्ट और स्टोरी
‘योद्धा’में  सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी, राशि खन्ना और रोनित रॉय ने अहम रोल प्ले किया है. हाई ऑक्टेन ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अरुण कात्याल नाम के योद्धा टास्क फोर्स के कमांडिंग अधिकारी का रोल प्ले किया है जो हाईजैक हुए प्लेन को बचाने के लिए जी जान लगा देता है. ‘योद्धा’ का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर,  अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button