मनोरंजन

15 दिनों में छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ क्रॉस

Box Office Report: सिनेमाघरों में 15वें दिन भी विक्की कौशल की ऐतिहासिक महाकाव्य छावा का शानदार प्रदर्शन जारी है. 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 500 करोड़ को क्रॉस कर गया. कहानी मराठा साम्राज्य के सम्मानित दूसरे सम्राट संभाजी महाराज के जीवन और संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है, जब वह मुगल सम्राट औरंगजेब का सामना करते हैं. आइये जानते हैं मूवी ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है

छावा ने 15वें दिन कमाए इतने करोड़

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी छावा ने 15वें दिन सुबह और दोपहर के शोज को मिलाकर 4.92 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 404.42 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 31 करोड़ की शक्तिशाली कमाई की थी. वहीं पहले वीक में इसने 219.25 करोड़ और दूसरे वीक में 180.25 करोड़ कमाए.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 5: 25.25 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 7: 21.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 8: 23.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 9: 44 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 10: 40 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 11: 7.2 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 12: 18.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 13: 23 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 14: 4.58 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 15: 4.92 करोड़


Chhaava Total Collection 404.42 करोड़

छावा के बारे में

लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित, फिल्म छावा में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई, अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब, आशुतोष राणा ने सरसेनापति हंबीराव मोहिते, आशुतोष राणा ने सरसेनापति हंबीराव मोहिते, नील भूपलम ने राजकुमार अकबर, दिव्या दत्ता ने सोयराबाई और डायना पेंटी को जीनत-उन-निसा बेगम की भूमिका निभाई है. जनता की मांग के कारण, फिल्म का तेलुगु संस्करण 7 मार्च से प्रदर्शित किया जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button