छत्तीसगढ़

भारतीय न्याय संहिता-2023 पर कार्यशाला का आयोजन 25 जून को, बदलावों पर होगी चर्चा…

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल यानि 25 जून 2024 (मंगलवार) को भारतीय न्याय संहिता-2023 संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इस कार्यशाला में न्याय संहिता में हुए बदलावों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी.

आपको बता दें, 1 जुलाई से लागू हो रही “भारतीय न्याय संहिता-2023“ के मूल तत्वों व पुराने दंड विधान में हुए बदलाव के संबंध में आम लोगों को जागरूक करने जिला प्रशासन ने इस कार्यशाला का आयोजन किया है. इस कार्यशाला में हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रो. अभिनव के. शुक्ला और प्रो. हिना इलियास न्याय संहिता में हुए परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

तारीख और समय: यह कार्यशाला 25 जून 2024 को शाम 6 बजे से रायपुर सिटी कोतवाली परिसर में 6वीं मंजिल पर स्थित सभाकक्ष में आयोजित होगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button