छत्तीसगढ़

मजदूरों की बुढ़ापे की चिंता हुई दूर, मंत्री ने श्रमिकों को जारी की पेंशन…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्रमिक पेंशन योजना के तहत आज बुधवार को 60 वर्ष पूर्ण कर चुके आठ और श्रमिकों को पेंशन जारी की गई. उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने महासमुंद के 2 श्रमिक, बेमेतरा के 4 श्रमिक, राजनांदगांव और दुर्ग के एक-एक श्रमिकों को पेंशन जारी किया.

बता दें राज्य के निर्माण श्रमिकों के हित और उनके बेहतर जीवन यापन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 29 मार्च 2024 को पेंशन योजना की शुरूआत की थी. इस योजना के तहत पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है. योजना के तहत श्रमिकों को इसके अलावा भी कई लाभ मिलेंगे.

इस मौके पर उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार श्रमिकों की हितेषी है. सरकार की पूरी मंशा है, कि श्रमिकों को योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके. श्रमिकों के हित और उनके बेहतर जीवन यापन के लिए निर्माण श्रमिकों के पेंशन योजना का लाभ श्रमिकों को दिया जा रहा है. जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी.

केबिनेट मंत्री देवांगन ने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 साल पूरी चुकी है, उन श्रमिकों को हर महीने 1500 रुपये पेंशन के रूप में दी जाएगी. इसके अलावा इस योजना में पेंशनधारी निर्माण श्रमिक की मृत्यु के बाद निर्माण श्रमिक के आश्रित (पति/पत्नी) को 750 रूपए मासिक पेंशन दिए जाने का भी प्रावधान है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button