छत्तीसगढ़

BJP विधायक ईश्वर साहू समेत कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्टोरेट का घेराव, कांग्रेस कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर SDM पर लगाए आरोप

 बेमेतरा। बेमेतरा कलेक्टर चेंबर के बाहर विधायक ईश्वर साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि साजा के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु ने अखबार में अवैध शराब की बिक्री करने पर आरोपी की गिरफ्तारी की खबर के साथ विधायक ईश्वर साहू की तस्वीर लगाई थी और लिखा था कि, थाना खम्हरिया क्षेत्र के भाजपा नेता के पुत्र गिरफ्तार। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक में जारी इस पोस्ट में इसके आगे लिखा गया था कि, चारों तरफ फैले हैं वसूलीबाज हजार, क्योंकि संरक्षण है उनको कमीशनखोर विधायक ईश्वर साहू का अपरंपार। #साजाविधानसभा पियो और पिलाओ।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद ईश्वर साहू के समर्थकों की शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अंजोर यदु को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद SDM ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। यह बात विधायक ईश्वर साहू और उनके समर्थकों को नागवार गुजरी, जिसके बाद आज शाम उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर पहुंचकर घेराव कर दिया।

विधायक ईश्वर साहू के साथ कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एक बीजेपी कार्यकर्ता ने आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु को बिरनपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताते हुए कहा कि “अंजोर यदु ने हमारे विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है। हालांकि, बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन एसडीएम ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री के दबाव में आकर उसे रिहा कर दिया।”

विधायक ईश्वर साहू के समर्थकों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से वे बेहद नाराज हैं। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे कलेक्टर निवास का घेराव करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button