महाराष्ट्र

अंबरनाथ से लगातार चौथी बार जीते, अब किया खुद की सुपारी दिए जाने का खुलासा

मुंबई: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महायुति सरकार के सत्ता संभालने के बाद विपक्ष जहां बीड में सरपंच की हत्या और परभणी में संविधान की रेप्लिका के अपमान को मुद्दा बनाने का जुटा है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई से सटे ठाणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे की अंबरनाथ सीट से जीते शिवसेना के विधायक डॉ. बालाजी किणीकर ने खुद की हत्या की साजिश का खुलासा करके चौंका दिया है। विधायक किणीकर ने कहा है कि किसी ने उनकी मौत की सुपारी दी है। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने दो शिवसैनिकों को हिरासत में लिया है।

शिंदे के गृह जनपद में मचा हड़कंप
डॉ किणीकर का कहना है कि उन्हें एक भरोसमंद कार्यकर्ता ने बताया कि उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसके बाद मैंने ठाणे के सीपी से मिलकर इसकी शिकायत की। विधायक का कहना है कि साजिश रचने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। पुलिस ने विधायक किणीकर की शिकायत के बाद अंबरनाथ नगर पालिका के एक पूर्व अध्यक्ष और एक पूर्व उपाध्यक्ष को नोटिस जारी करके बुलाया है। दोनों वरिष्ठ शिवसैनिक हैं। शिवसेना के बड़े नेताओं को नोटिस पर ठाणे की राजनीति गरमा गई है। ठाणे शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे का गृह जिला है।

किसके निशाने पर हैं किणीकर?
शिवसेना के विधायक ने जिस तरह से खुद की सुपारी दिए जाने का खुलासा किया है। उसके बाद चर्चा शुरू हो गई है सत्ता पक्ष के विधायक को कौन मारना चाहता है? ठाणे के अंबरनाथ में राजनीतिक हत्याओं का लंबा इतिहास है। 1990 के दशक में शिवसेना और समता सेना के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में करीब आधा दर्जन हत्याएं हुई थी। इनमें कई पार्षद भी शामिल थे। ऐसे में विधायक की तरफ से सुपारी दिए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़ंकप मच गया है।

चाैथी बार विधायक बने हैं किणीकर?
ठाणे का अंबरनाथ लंबे वक्त से शिवसेना का गढ़ है। शिवसेना 1990 के इस सीट पर काबिज है। पिछले आठ चुनावों में सिर्फ एक बार 2004 में एनसीपी को जीत मिली थी। पहले सबीर शेख शिवसेना के विधायक थे, लेकिन 2009 से बालाजी किणीकर लगातार जीत रहे हैं। इस बार के चुनावों में उन्होंनें उद्धव ठाकरे गुट के प्रत्याशी राजेश देवेंद्र वानखेड़े को हराया था। किणीकर 51 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। 52 साल के डॉ. बालाजी किणीकर की छवि एक दबंग नेता की रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button