महाराष्ट्र

वूमेंस डे पर आधे किराए में घूम सकेंगी महिला पर्यटक, पर्यटन मंत्री का ऐलान

मुंबई:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमटीडीसी (महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल) महिला पर्यटकों के लिए 1 से 8 मार्च तक अपने महिला पर्यटकों को 50 प्रतिशत छूट देगी। ऐसा ऐलान पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने किया है। देसाई ने कहा कि एमटीडीसी ने महिलाओं के लिए ‘आई’ महिला केंद्रित पर्यटन नीति लागू की है, ताकि उनके लिए यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार बनाया जा सके। राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और खारघर (नवी मुंबई) में एमटीडीसी के महिला संचालित पर्यटन निवास पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं।

पिछले साल भी दी थी छूट

गौरतलब है ऐसी ही छूट पिछले साल भी दिया था जिसका जबरदस्त प्रतिसाद मिला था। पर्यटन विभाग के अनुसार, 2024 में करीब 1500 महिला पर्यटकों ने इसका लाभ उठाया। पिछले साल के अनुभव को देखते हुए इस साल भी लागू किया जा रहा है।

महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना मकसद- पर्यटन सचिवपर्यटन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अतुल पाटणे ने कहा कि महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल पर्यटन वातावरण बनाना एमटीडीसी का प्रमुख उद्देश्य है। महिलाओं को केवल 1 से 8 मार्च के बीच ही नहीं, बल्कि साल 2025 में अन्य 22 दिनों में भी 50 फीसदी की छूट मिलेगी। यानी कुल पूरे साल कुल 30 दिन महिला पर्यटकों को विशेष छूट मिलेगी। इन 22 दिनों की जानकारी एमटीडीसी की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को है। इस दिन अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में महिला पर्यटक बाहर घूमने जाएंगी। यह योजना उनके लिए एक शानदार अवसर साबित होगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button