स्वास्थ्य

महिलाएं जरूर खाएं 6 प्रोटीन फूड, थकान-कमजोरी होगी दूर

आप जिस तरह का खाना खाते हैं, आपका शरीर वैसा ही बनता है। इसीलिए डॉक्टर हमेशा हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे शरीर को जरूरी और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे आपका शारीरिक और मानसिक तौर पर विकास होता है। साथ ही आप बुढ़ापे में भी सेहतमंद बने रहते हैं।

शरीर के सही विकास और स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन भी एक जरूरी पोषक तत्व होता है। लेकिन अक्सर प्रोटीन का जिक्र होते ही लोगों को यही लगता है कि यह केवल बॉडी बिल्डरों या पुरुषों के लिए जरूरी होता है। लेकिन ये एक मिसकनसेप्शन है, क्योंकि महिलाओं को भी प्रोटीन की उतनी ही आवश्यकता होती है, जितनी कि पुरुषों को। क्योंकि प्रोटीन शरीर को नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है और टिशूज के निर्माण और रिपेयर में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह बालों, त्वचा और नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी है।

अगर आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते हैं तो एब्डोमिनल एक्सटेंशन, हेयर कलर और बनावट में बदलाव, डायरिया, शिशुओं के फलने-फूलने में फेलियर, कमजोर इम्यूनिटी, थकान, सूजन, स्किन के कलर में बदलाव, मसल मास का नुकसान, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से बॉडी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सकेगा। साथ ही जानेंगे कि आखिर महिलाओं को कितना प्रोटीन जरूरी होता है।

महिलाओं का डेली प्रोटीन इनटेक अपने बॉडी वेट के प्रति किलोग्राम, 0.75 ग्राम होना चाहिए। वहीं, अमेरिकी आहार संबंधी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, वयस्कों को रोजाना अपनी कुल कैलोरी का 10-35% हिस्सा प्रोटीन से लेना चाहिए। हालांकि प्रोटीन का जरुरत उम्र, वेट, एक्टिविटी लेवल और हेल्थ हिस्ट्री पर भी निर्भर करती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button