मध्यप्रदेश

दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां की बची जान बच्चों की मौत,

छतरपुर : छतरपुर में मंगलवार को एक अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने महिला और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन हादसे में बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला की जान बच गई। जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।

घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना में डेढ़ माह के कौशल और डेढ़ साल की अंशिका की मौत हो गई। वहीं महिला रामकली की जान बच गई। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा सहित पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button