छत्तीसगढ़

दो माह की दूध मुंही बच्ची के साथ खुद पर आग लगाकर थाने में घुसी महिला

धरसींवा। तिल्दा नेवरा पुलिस थाना के सामने एक महिला ने अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली। महिला की पहचान नंदिनी के रूप में हुई है। घटना में बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को स्थानीय मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बच्ची को रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। घटना के पीछे का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम महिला नंदनी सावरा पति नानकुन देवार है, जो तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दीवार मोहल्ले की रहने वाली है।

एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह थाने आ रही थी। इस दौरान उसने थाने के गेट के बाहर अपनी बच्ची के साथ खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। जैसे ही थाना प्रभारी ने यह देखा, वह महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग की वजह से दोनों 15 प्रतिशत जल गए हैं। हालांकि, अभी दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला घटना के वक्त शराब के नशे में थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button