मध्यप्रदेश

महिला ने पिया कीटनाशक, मौत

खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 22 वर्षीय  महिला ने कीटनाशक दवाई गटक ली जिसके चलते महिला की मौत हो गई फिलाहल पुलिस जांच मे जुट गई है, घटना मंदी थाना क्षेत्र के ग्राम उतड़ी की बताई जा रही है। जहां मृतक महिला सोनू पति हरिओम खेत से काम कर घर वापस लौटी थी। उसके बाद यह कदम उठाया, मृतक महिला के पति हरिओम ने पुलिस को बताया कि खेत से घर आने के बाद उसके साथ मैने खाना खाया कुछ काम होने के कारण में बाहर चले गया था। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने ख़बर दी की उसकी पत्नी ने कीटनाशक दवाई पी ली है।

उसके बाद उपचार के लिए उसे  मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डॉक्टर रविंद्र मंडलोई ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही एएसआई पूनमचंद पाटिल सहित प्रधान आरक्षक अस्पताल पहुंचे। महिला का दो वर्ष का एक बच्चा भी बताया जा रहा है। महिला के गलत कदम उठाने  के पीछे की वजह क्या है, इसकी  जांच में पुलिस जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button