छत्तीसगढ़
गौ सेवकों की शिकायत पर गौ मांस के साथ महिला गिरफ्तार

रायपुर. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में गौ सेवकों की शिकायत पर गौ मांस के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
खाल बाड़ा में एक महिला के पास गौ मांस रखे होने की सूचना स्थानीय गौ सेवकों ने पुलिस को दी. गौ सेवकों की शिकायत के बाद पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची. पुलिस ने महिला को गौ मांस के साथ हिरासत में लिया है और थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है. महिला के पास से 7 किलो गौ मांस जब्त किया गया है.



