विधायक बृजमोहन के इस्तीफे के साथ अब रायपुर दक्षिण क्षेत्र में उपचुनाव के िलए अधिसूचना जारी

रायपुर। विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के साथ ही अधिसूचना जारी कर रायपुर दक्षिण सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है. अब चुनाव आयोग की ओर से 6 महीने के भीतर सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा था. डॉ. सिंह के उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर किए जाने के साथ ही 17 जून से ही उक्त सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है. माना जा रहा है कि रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव झारखंड और महाराष्ट्र में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ होगा.
रायपुर दक्षिण सीट से विधायक और राज्य के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने त्याग पत्र को मंजूर करने के साथ विधानसभा सचिवालय ने मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया था. राज्यपाल के इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है.



