व्यापार

Meta AI की भारत में एंट्री, अब आएगा FB, Insta और WhatsApp चलाने का असली मजा

नई दिल्ली। मेटा एआई दुनिया के प्रमुख एआई असिस्टेंट्स में से एक है और अब यह भारत में व्हॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, और मेटा डॉट एआई पर आ गया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अब तक सबसे एडवांस्‍ड एलएलएम मेटा एलएलएएमए 3 के साथ बनाया गया है। मेटा एआई का उपयोग फीड, चैट और विभिन्न ऐप में चीज़ें करवाने, कंटेंट निर्माण करने और विषयों को गहराई से जानने के लिए किया जा सकता है और इसके लिए इस्तेमाल किए जा रहे ऐप से एग्जिट करने की भी ज़रूरत नहीं है। जब कंप्यूटर पर कोई काम करने की कोशिश कर रहे हों तो मेटा डॉट एआई पर जाकर उसका उपयोग कर सकते हैं। यदि गणित के किसी सवाल पर सलाह की ज़रूरत हो, यदि किसी ईमेल को और भी अधिक पेशेवर बनाने में सहायता चाहते हैं, तो यहां भी मेटा एआई मदद कर सकता है।

मेटा एआई को मेटा एलएलएएमए 3 के साथ बनाया गया है और यह दुनिया के सबसे अग्रणी एआई असिस्टेंट्स में से एक है। यह 12 से ज़्यादा देशों में लोगों के फोन में पहले ही मुफ्त में उपलब्ध है और अब इसे भारत में अंग्रेज़ी में पेश किया जा रहा है। मेटा एआई का उपयोग व्हॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम पर चीज़ें करवाने, कंटेंट निर्माण करने और महत्वपूर्ण चीज़ों से जुड़े रहने के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि मेटा एआई की घोषणा पहली बार पिछले साल के कनेक्ट में की गई थी और अप्रैल से दुनियाभर के लोगों के लिए एलएलएएमए 3 से बने मेटा एआई का सबसे लेटेस्‍ट वर्जन पेश किया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button