व्यापार

विप्रो का मुनाफा बढ़ा, ICICI लोम्बार्ड का घटा

बिजनेस डेस्कः वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजों में आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने जहां 25.9% की वृद्धि के साथ दमदार मुनाफा दर्ज किया, वहीं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का मुनाफा 2% घटकर नीचे आ गया।

विप्रो का चौथी तिमाही में जोरदार प्रदर्शन

  • विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 3,569.6 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 2,834.6 करोड़ रुपए के मुकाबले 25.9% अधिक है।
  • कंपनी की आमदनी इस तिमाही में 1.33% बढ़कर 22,504.2 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के मुकाबले मुनाफे में 6.43% और आमदनी में 0.83% की वृद्धि हुई।
  • पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 18.9% बढ़कर 13,135.4 करोड़ रुपए हो गया, हालांकि सालाना आमदनी 0.74% घटकर 89,088.4 करोड़ रुपए रही।
  • आगामी तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के लिए कंपनी ने अनुमान लगाया है कि आईटी सेवाओं से राजस्व 1.5% से 3.5% घटकर 250.5 करोड़ डॉलर से 255.7 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा।

ICICI लोम्बार्ड का लाभ घटा

  • जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2% गिरकर 510 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 520 करोड़ रुपए था।
  • हालांकि, इस दौरान कुल आय 5,851 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष 5,165 करोड़ रुपए थी।
  • कंपनी की सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय बढ़कर 6,211 करोड़ रुपए हो गई।
  • पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 30.7% बढ़कर 2,508 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1,919 करोड़ रुपए था।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर ₹7 का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button