खेल

शादी के 20 साल बाद क्या वीरेंद्र सहवाग का होगा तलाक?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग अपनी शादी के 20 साल बाद पत्नी आरती अहलावत से अलग होने वाले हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों कुछ महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से भी सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सहवाग और आरती की शादी साल 2004 में धूम-धाम से हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अलग होने की बात तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल वीरेंद्र सहवाग और उनकी वाइफ के बीच रिश्ते में खटास को लेकर तब बातें सामने आई जब पिछले साल सहवाग ने दिवाली के समय अकेले पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सहवाग के दोनों बेटे और सिर्फ उनकी मां थी। उनकी पत्नी तस्वीर में कहीं दिखाई नहीं दी थीं। इसके बाद से भी सोशल मीडिया पर किसी तरह की सहवाग और उनकी वाइफ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, जिसके कारण की अब उनके तलाक की खबरें वायरल हो रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button