मनोरंजन

क्या अक्षय ‘भूल बंगला’ से अपनी पिछली प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ को दे पाएंगे मात

अक्षय कुमार आखिरकार उस जॉनर में लौट रहे हैं जिसमें उन्होंने प्रियदर्शन के साथ मास्टरी की हुई है, यानी हॉरर कॉमेडी जानर. दरअसल ये जोड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं. वहीं ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर हैं. इन सबके बीच ‘ भूल भुलैया’ स्टार सिर्फ एक हिट नहीं ढूंढ रहे हैं बल्कि वह अपनी पुरानी पहचान वापस पाना चाहते हैं. वहीं अगर वह अपनी पिछली प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्म को पीछे छोड़ना चाहते हैं तो उनकी ‘भूत बंगला’ को अच्छी कमाई करनी होगी!

प्रियदर्शनअक्षय की हॉरर कॉमेडी ‘ भूल भुलैया रही थी हिट
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म 2007 में ‘भूल भुलैया’ थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसने हिंदी सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी जॉनर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था.  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने 53.4% ​​का प्रॉफिट कमाया. असल में, इसने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी के जॉनर के लिए दरवाज़े खोले, जो ‘स्त्री’ के साथ अपने पीक पर पहुंच गया.

भूल भुलैया वर्सेस भूत बंगला बॉक्स ऑफिस
अक्षय कुमार ने 2007 की कल्ट क्लासिक भूल भुलैया से गोल्ड स्टैंडर्ड सेट किया था. बता दें कि इस फिल्म को 32 करोड़ की लागत में बनाया गया था. दिलचस्प बात ये है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 39.1 करोड़ कमाए थे और 17.1 करोड़ के प्रॉफिट के साथ, इसने इन्वेस्टमेंट पर 53.4% ​​रिटर्न दर्ज किया था. अब अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को अपनी पिछली हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया के मुनाफ़े और सफलता के बराबर पहुंचने के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर 53.4% ​​का मुनाफा कमाना होगा.

भूत बांग्ला का बॉक्स ऑफ़िस टारगेट
बता दें कि ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ बताया जा रहा है. इन्वेस्टमेंट पर 53.4% ​​रिटर्न को पार करने के लिए, फ़िल्म को अपने बजट से लगभग 64.08 करोड़ ज़्यादा का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन हासिल करना होगा. कुल मिलाकर, इसे 184.08 करोड़ कमाने होंगे. तब ये भूल भुलैया को मात दे पाएगा.

इन सबके बीच अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफ़िस पर हालिया प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन हॉरर-कॉमेडी उनका सेफ़ ज़ोन है, और भूल भुलैया इसका सबूत है. प्रियदर्शन के कमान संभालने और फ़िल्म के ट्रेलर को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के साथ, इसे 184.08 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए बस एक पॉज़िटिव वर्ड-ऑफ़-माउथ की ज़रूरत है!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button