छत्तीसगढ़

पत्नी को लगाई आग, पीड़िता की हालत गंभीर, गिरफ्तार

 कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में आज सुबह एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को घर से कुछ दूर जिंदा जलाने के इरादे से आग लगा दिया. मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगिरों ने जब देखा तो महिला बुरी तरह से झुलसी हालत में मिली. राहगिरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से पीड़िता के जले हुए चप्पल, माचिस और पट्रोल की खाली बोतल बरामद किया है और मामले में पीड़िता के आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

संतान न होने को लेकर करता था मारपीट:

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान भावना अग्रवाल, ढेलवाडीह सुतरा मार्ग के रूप में हुई, जिससे आरोपी गोपाल अग्रवाल (किराना व्यवसायी) ने 6 साल पहले शादी हुई थी. पीड़िता गोपाल की दूसरी पत्नी थी. इससे पहली पत्नी की मौत के बाद गोपाल ने दूसरी शादी की थी. लेकिन गोपाल को पहली पत्नी से भी कोई संतान नहीं मिला और दूसरी शादी को 6 साल होने के बाद भी संतान सुख नहीं मिलने से वह अक्सर पीड़िता (भावना पर) आक्रोशित रहता था. अक्सर उससे मारपीट किया करता था और उसे कई बार मायके भी छोड़ आता था.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम:

आरोपी ने आज सुबह 4 बजे अपनी पत्नी से कहा कि चलो आज हम चक चकवा पहाड़ जाकर वहां मॉर्निंग वॉक करेंगे. इसके बाद आरोपी पति भावना को चक चकवा पहाड़ की ओर ले जाने के बजाय, देलवाडीह की ओर पुराने SECL कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास ले जाकर गाड़ी में रखें पेट्रोल से नहलाकर आग के हवाले कर दिया. फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button