छत्तीसगढ़

पत्नी पर सब्बल से किया हमला, इलाज के दौरान मौत, पति गिरफ्तार

 कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दिवाली के दिन खौफनाक वारदात हुई. पति ने गहरी नींद में सो रही पत्नी पर सब्बल से जानलेवा हमला किया. घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पूरा मामला पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम सोढ़ा का है.

जानकारी के अनुसार, दिपावली की रात आरोपी परसुराम गेन्ड्रे ने अपनी पत्नी अशमनी पर सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया. उस वक्त अशमनी कमरे में सो रही थी. हमले के बाद महिला को जिला अस्पताल में लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सूचना के बाद पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी पति परसुराम गेन्ड्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घटना में इस्तेमाल हथियार (सब्बल) भी बरामद हुआ है. फिलाहल किस विवाद के चलते हत्या हुई है, इसकी जांच की जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button