खेल

क्यों ओपनिंग सेरिमनी के लिए रोहित को जाना पड़ सकता है पाक

नई दिल्ली: पाकिस्तानी की मेजबानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। 2017 के बाद एक बार फिर से आईसीसी के इस इवेंट की वापसी हुई है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है जिसे दो ग्रुप मे बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन इसे हाइब्रिड में मॉडल में खेला जाएगा। दरअसल भारतीय टीम अपने सभी लीग मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। लीग स्टेज में टीम इंडिया को तीन मैच खेलने हैं।

टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक शानदार ओपनिंग सेरिमनी का आयोजन का भी करना चाहती है, लेकिन इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग सेरिमनी से अलग रह सकते हैं और हो सकता है कि वह पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई कप्तान रोहित शर्मा को ओपनिंग सेरिमनी के लिए पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में पीसीबी के लिए यह मुश्किल हो गया है कि कैसे ओपनिंग सेरिमनी को सफल बनाए।

BCCI ना चाहते हुए भी क्यों पाकिस्तान जा सकते हैं रोहित
बता दें कि आईसीसी के किसी भी इवेंट से पहले होस्ट नेशन ओपनिंग सेरिमनी का आयोजन करती है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ओपनिंग सेरिमनी 16 या फिर 17 फरवरी को आयोजित की जा सकती है। ओपनिंग सेरिमनी में रोहित शर्मा के शामिल होने को लेकर सस्पेंस के कारण ही शेड्यूल को अब तक फाइनल नहीं किया जा सका है। आईसीसी के नॉर्म्स के अनुसार ओपनिंग सेरिमनी में सभी टीमों के कप्तानों को शामिल होना होता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button