मनोरंजन

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बाद क्यों जियागंज पहुंचे आमिर खान?

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में शुमार अरिजीत सिंह ने जब अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया, तो यह खबर लाखों फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर यह जानकारी दी कि अब वह फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे. उनके इस फैसले ने इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सभी को हैरान कर दिया है. अरिजीत की आवाज पिछले एक दशक से बॉलीवुड की आत्मा बन चुकी है, ऐसे में उनका संन्यास लेना संगीत प्रेमियों के लिए भावुक कर देने वाला पल है.

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अब बीते रविवार की शाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान उनसे मिलने उनके घर जियागंज पहुंचे. रविवार को आमिर खान को कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे पैपराजी से बचते हुए नजर आए. हालांकि वो कैमरों से पूरी तरह बच नहीं सके. पैप्ज ने जब एक्टर को स्पॉट किया तो वो हल्की मुस्कान के साथ हाथ हिलाते हुए वहां से निकल गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस दौरे को पूरी तरह निजी रखने की कोशिश की थी.

अरिजीत सिंह की छत पर पतंगबाजी करते दिए आमिर

सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट से आमिर खान सीधे अरिजीत सिंह के जियागंज स्थित घर पहुंचे. इस विजिट को पूरी तरह एक सीक्रेट रखा गया था, लेकिन रविवार देर रात जैसे ही आमिर वहां पहुंचे, उनकी मौजूदगी की भनक आसपास के लोगों को लग गई. जल्द ही इस मुलाकात से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे यह साफ हो गया कि आमिर और अरिजीत के बीच यह मुलाकात काफी खास थी. आमिर खान सिंगर के छत पर पतंगबाजी करते दिखे. उनके वीडियो को देखकर लगता है कि उनके क्रू ने इसे रिकॉर्ड किया है.

हालांकि इस मुलाकात की ऑफिशियल वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आमिर खान अरिजीत सिंह के इस बड़े फैसले पर उनसे पर्सनल तौर पर बातचीत करना चाहते थे. इंडस्ट्री में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या आमिर खान अरिजीत को मनाने पहुंचे थे या यह सिर्फ एक दोस्ताना मुलाकात थी.

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह और आमिर खान की जोड़ी इससे पहले भी कई यादगार प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुकी है. आमिर की फिल्मों में अरिजीत की आवाज़ ने खास पहचान बनाई है. इनमें ‘दंगल’ का भावनात्मक गीत ‘नैना’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ के ‘तेरे हवाले’, ‘तर कल्याण’, ‘फिर न ऐसी रात आएगी’ और ‘सितारे ज़मीन पर’ का ‘सर आंखों पे मेरे’ शामिल हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button