राजनीति

बंगाल, महाराष्ट्र-उत्तराखंड में कौन बनेगा BJP अध्यक्ष? इन 3 दिग्गज नेताओं को मिली नाम फाइनल करने की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने एक्स हैंडल पर एक लिस्ट डालकर इसकी घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तराखंड के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और पश्चिम बंगाल के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद को नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण का नाम चर्चा में
महाराष्ट्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए रवींद्र चव्हाण का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वे ठाणे जिले की डोंबिवली सीट से एमएलए हैं। जनवरी 2025 में उन्हें प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन अब उनके नाम की चर्चा तेज है।

उत्तराखंड में इस नाम की चर्चा तेज
उत्तराखंड में प्रदेश संगठन की कमान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में है। प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले एक बार फिर उन्हें ही इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना गया। अगर परिस्थिति बदलती है तो दूसरा नाम भी सामने आ सकता है।

बंगाल में बैठकों का दौर जारी, रविशंकर चुनेंगे नया प्रदेश अध्यक्ष
बता दें कि कुछ दिन पहले तक बंगाल में नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी रहा जिसमें कुछ नामों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया। अब सांसद रविशंकर प्रसाद को नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी दी गई है।

14 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना हैभाजपा को 14 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी। इसके बाद पार्टी एक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुनेगी। जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में पूरा हो गया है। इसलिए भाजपा 21 जुलाई से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना बाकी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button