महाराष्ट्र

कौन हैं सतीश भोंसले? क्या धनंजय मुंडे की तरह BJP विधायक सुरेश धस की भी बढ़ेंगी मुश्किलें

मुंबई: महाराष्ट्र में बजट सत्र के बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अरेस्ट हुए बीजेपी नेता सतीश भोंसले उर्फ खोक्या की गिरफ्तारी पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी की कद्दावर नेता पंकजा मुंडे ने का है कि वह अब बीड के आष्टी से विधायक सुरेश धस के खिलाफ चुप नहीं रहेंगी। मुंडे ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अब सुरेश धस ऐसे किसी मामले में मेरा नहीं लेंगे, जिससे मेरा लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने सुरेश धस के लिए प्रचार किया या फिर नहीं। इसे रिकॉर्ड में देखा जा सकता है। मुंडे ने कहा कि धस का 75 हजार वोटों से जीतना संभव था। सुरेश भोंसले उर्फ खोक्या को विधायक धस का करीबी माना जाता है। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र की चर्चित आरटीआई एक्टीविस्ट अंजिल दामनिया ने सुरेश भोंसले का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें भोंसले एक कार के डैशबोर्ड पर नोटों की गडि्डयां रख रहा था। सतीश भोंसले की गिरफ्तारी पर सुरेश धस ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा।

पंकजा पर सुरेश धस का पलटवार
पंकजा मुंडे ने सुरेश धस को ऐसे वक्त पर निशाने पर लिया है जब वह सतीश भोंसले उर्फ खोक्या के चलते विवाद में आ गए हैं, हालांकि पंकजा मुंडे के बयान पर सुरेश धस भी बोले हैं। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर आया हूं, मैंने किसी और उम्मीदवार का प्रचार नहीं किया, जबकि पंकजा ने वहां निर्दलीय उम्मीदवार का प्रचार किया। वे खुद को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव कहती हैं। फिर वे बीड में सिर्फ एक विधायक होने की बात क्यों करती है. पार्टी विरोधी काम मैंने नहीं, पंकजा ने किया है। कार्रवाई करनी है तो उन पर होनी चाहिए। अब देखना है कि क्या पंकजा मुंडे सुरेश धस को खोक्या को लेकर घेरती हैं क्योंकि खोक्या पर हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स और वन्य जीवों का शिकार करने सहित कुल 8 एफआईआर हैं। सतीश भोंसले बीजेपी की खानाबदोश जनजाति शाखा ‘भटके विमुक्त अघाड़ी’ का पदाधिकारी है।

कौन हैं सुरेश भोंसले उर्फ खोक्या?
भाजपा विधायक सुरेश धस के फरार कार्यकर्ता सतीश भोसले उर्फ खोक्या को आखिरकार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दबोच लिया गया है। बीड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने जॉइंट ऑपरेशन की मदद से बुधवार को यह कामयाबी हासिल की है। बीड पुलिस को खोक्या की आखिरी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। इसके बाद तुरंत यूपी पुलिस को अलर्ट किया गया था। जिसके बाद खोक्या को प्रयागराज एयरपोर्ट के पास से अरेस्ट किया गया। ऐसी रिपोर्ट है कि वह एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ कर बाहर भागने की फिराक में था। ऐसा माना जा रहा है कि हाराष्ट्र में सफर करते हुए यूपी पहुंचा था। खोक्या का ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए बीड पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। यूपी पुलिस पहले आरोपी को लोकल कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। खोक्या को बड़ी मात्रा में सोना पहनने का शाैक है। उसे बीड का गोल्डमैन भी कहा जाता है।

सुरेश धस का करीबी है खोक्या
बीजेपी विधायक सुरेश धस के करीबी खोक्या हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसके द्वारा एक शख्स की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके अलावा वन विभाग की छापेमारी में भी खोक्या के घर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। उस पर वन्यजीवों की हत्या करने और उनके अवशेष अपने घर पर रखने के भी आरोप हैं. इसके अलावा उस पर और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में सतीश भोसले का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कार के डैशबोर्ड पर 500 और 200 रुपए के नोटों का बंडल फेंकता हुआ नजर आ रहा है। सुरेश भोंसले के कुछ और वीडियो भी हैं जिनमें खोक्या नोटों को उछाल रहा है। महाराष्ट्र में इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री और पंकजा मुंडे के चचेरे भाई धनंजय मुंडे की कुर्सी वाल्मीक कराड से नजदीकी में जा चुकी है। बीड सरपंच की हत्या में पुलिस ने कराड को मुख्य आरोपी बनाया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button