खेल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में कौन सी टीम होगी ज्यादा खतरनाक, रवि शास्त्री का जवाब

 नई दिल्ली

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कौन सी टीम खतरनाक होगी? इसका जवाब रवि शास्त्री ने तर्क के साथ दिया है। रवि शास्त्री ने भारत, पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड की टीम को डेंजरस बताया है। उन्होंने कीवी टीम को लेकर कहा है कि उनके पास दमदार खिलाड़ी हैं, जो लय में हैं और टीम को जोडक़र रख सकते हैं। रवि शास्त्री ने केन विलियम्सन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाडिय़ों की तारीफ की, जो काफी समय से टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं।

रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड की टीम को लेकर आईसीसी रिव्यू में कहा, मुझे लगता है कि वह खतरनाक टीम है। मुझे लगता है कि केन विलियम्सन मध्यक्रम को बहुत स्थिरता प्रदान करेंगे। आप जानते हैं, रचिन रविंद्र भी वहां खतरनाक खिलाड़ी हैं। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पूरी तरह से टीम का समर्थन करते हैं और जरूरत पडऩे पर आगे आते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button