छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किन किसानों को मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ…

 प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025-26 के दौरान की. इस योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण करना, किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है.

योजना के तहत 100 कमजोर जिलों की पहचान की जाएगी. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर जिले इस योजना में शामिल हो सकते हैं.

इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ (PM Dhan-Dhaanya Krishi Yojana)

सस्ती वित्तीय सहायता

  • किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा, जिससे वे बीज, उर्वरक, सिंचाई और कृषि उपकरण खरीद सकेंगे.
  • छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • सरकार किसानों को ड्रोन, सेंसर और स्मार्ट सिंचाई सिस्टम जैसी नई तकनीकें अपनाने में सहायता करेगी.
  • डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे, जहां किसान बाजार की जानकारी और मौसम पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेंगे.
  • भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाएँ
  • सरकार कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस विकसित करेगी, जिससे फसल खराब होने का जोखिम कम होगा.
  • किसानों को अपनी उपज सीधे प्रसंस्करण इकाइयों और निर्यातकों को बेचने का अवसर मिलेगा.
  • बिना रासायनिक खाद का उपयोग करने पर किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा.
  • पात्रता (PM Dhan-Dhaanya Krishi Yojana)
  • इस योजना का लाभ उन 100 जिलों के किसानों को मिलेगा, जहां:
  • कृषि उत्पादकता कम है.
  • फसल सघनता मध्यम है.
  • ऋण उपलब्धता औसत से कम है.
  • योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, युवा किसानों और ग्रामीण समुदायों पर केंद्रित है, ताकि उनकी आजीविका में सुधार किया जा सके.
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button