पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने उसे रेलिंग से लटकाया, खौफनाक वीडियो देख लोग बोले- केस तो बनता है

Viral Video: इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति गुस्से में आकर पत्नी को छत की रेलिंग से नीचे लटका देता है। आसपास के लोग इस खतरनाक स्थिति को देखकर घबरा जाते हैं और जोर-जोर से चिल्ला कर उसे रोकने की कोशिश करते हैं।
पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अगर यह झगड़ा इस हद तक पहुंच जाए कि किसी की जान खतरे में पड़ जाए तो मामला बेहद गंभीर बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी को इमारत की रेलिंग से लटकाए हुए नजर आ रहा है। यह घटना उत्तराखंड के ऋषिकेश की बताई जा रही है और लोगों के लिए बेहद परेशान करने वाली बन चुकी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति गुस्से में आकर पत्नी को छत की रेलिंग से नीचे लटका देता है। आसपास के लोग इस खतरनाक स्थिति को देखकर घबरा जाते हैं और जोर-जोर से चिल्ला कर उसे रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन वह किसी की नहीं सुनता। पत्नी की जान खतरे में नजर आती है और वीडियो में दहशत का माहौल साफ झलकता है। करीब 31 सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।
वीडियो देख भड़के लोग
इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर लोग न केवल हैरान हैं बल्कि भड़के भी हुए हैं। सभी यही कह रहे हैं कि चाहे रिश्ता कितना भी बिगड़ जाए किसी को जान से मारने जैसी स्थिति में पहुंचना गलत है। लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसा दोबारा कोई न कर सके।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
X पर इस वीडियो को @gharkekalesh नामक यूजर ने पोस्ट किया और लिखा, “हैरत की बात उत्तराखंड में पति ने पत्नी को रेलिंग से लटका दिया।” इस पोस्ट को अब तक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 1 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है। साथ ही 130 से ज्यादा यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर भड़ास निकाली है। एक यूजर ने लिखा, “भाई, इतना भी क्या झगड़ा कि जान लेने की नौबत आ जाए?” दूसरे यूजर ने लिखा “ये तो पूरा बावला हो गया है।” वहीं तीसरे यूजर ने कहा, “अब शादीशुदा जिंदगी पूरी तरह अराजक हो चुकी है।” चौथे ने लिखा, “सीधा हत्या की कोशिश का केस बनता है, इसे जेल में डालो।”
सख्त रुख अपनाना है सही या गलत?
यही नहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों का यह भी मानना है कि इस भयावह घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब रिश्तों में बातें खत्म हो जाए और हिंसा हावी हो जाए तो हालात कितने खतरनाक हो सकते हैं। साथ ही यह भी साफ है कि कानून ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाता है।



