उत्तरप्रदेश

कर्नाटक कमाने गया पति, लौटा तो पत्नी मिली 7 महीने की प्रेग्नेंट, खुला ‘ससुर जी’ वाला राज तो पैरों तले खिसकी जमीन

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चचिया ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। रोजी रोजगार के लिए परदेश गए बेटे की पत्नी के साथ ऐसा करने में ससुर को जरा भी शर्म नहीं आई। जब बेटा परदेश से लौटा तो पत्नी को 7 माह की गर्भवती देख उसने हंगामा खड़ा कर दिया।

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
बता दें कि युवक की शादी 14 महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह रोजी रोजगार की तलाश में कर्नाटक चला गया था। वह पत्नी को परिजनों के सहारे छोड़कर गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वही घरवाले उसके विश्वास को चकनाचूर कर देंगे। जब पति वापस लौटा तो उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती थी। यह देख वह अवाक रह गया और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी ने बताया कि वह घर में अकेले रहती थी। इस दौरान उसके चचिया ससुर शिव रतन विश्वकर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। विरोध करने पर चचिया ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

पत्नी ने पति संग ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस
पूरा मामला जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पत्नी ने पति के साथ थाने पहुंच कर चचिया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना के आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी करारी विनीत सिंह ने बताया कि विवाहिता की दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button