महाराष्ट्र का बजट कब आएगा? इस दिन से होगी बजट सत्र का शुरुआत, सरकार ने सबकुछ बताया

मुंबई: महाराष्ट्र के वित्तमंत्री और उपमुख्यमंत्री अजित पवार 10 मार्च को विधान परिषद में और राज्य मंत्री आशीष जयसवाल विधान परिषद में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट(Maharashtra Budget 2025) पेश करेंगे। बजट पर सामान्य चर्चा के लिए दो दिन और विभाग की मांगों पर चर्चा के लिए पांच दिन आवंटित किए गए हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र 3 मार्च से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
अभिभाषण पर दो दिनों तक चर्चा
राज्यपाल के अभिभाषण पर दो दिनों तक चर्चा होगी। बजट सत्र के पहले दिन पूरक मांगें प्रस्तुत की जाएंगी। इन पूरक मांगों पर चर्चा करने के लिए दो दिन का समय तय किया गया है। दो दिन की चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी। बजट पर चर्चा करने के लिए दो दिन और विभाग की मांगों पर चर्चा के लिए पांच दिन समय निश्चित किया गया है। सत्र के लिए विधानमंडल ने तीन सप्ताह का अस्थाई कामकाज निर्धारित किया है।
7 मार्च को पूरक मांगे रखीबजट सत्र में 7 मार्च को पूरक मांगे रखी जाएगी। 8 और 9 मार्च को सत्र के लिए अवकाश रहेगा। राज्य का बजट सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन 10 मार्च को पेश किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन से बजट पर सामान्य चर्चा शुरू होगी। दूसरे सप्ताह 14 मार्च को होली पर अवकाश रहेगा। वहीं 15 और 16 मार्च को शनिवार और रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। इसके बाद 17 से 21 मार्च के बीच अलग-अलग मांगों पर चर्चा होगी।



