राष्ट्रीय

जब द‍िल से द‍िल मिलते हैं…पीएम मोदी को देखते ही पुत‍िन ने झट से लगा ल‍िया गले, यही देखकर जलते हैं चीन-अमेर‍िका

ब्रिक्‍स समिट के ल‍िए रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लाद‍िमीर पुत‍िन के बीच गजब की गर्मजोशी नजर आई. दोनों एक दूसरे को गले लगाते, हंसी-ठहाकों के बीच बातचीत करने नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्‍स समिट (Pm Modi Russia Visit) में शामिल होने के ल‍िए रूस के कजान शहर पहुंच गए हैं. वहां राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लाद‍िमीर पुत‍िन के साथ उन्‍होंने मुलाकात भी की है. लेकिन यह मुलाकात बेहद गर्मजोशी भरी रही.

पीएम मोदी जब एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां रूसी राज्‍य तरारास्‍तान के हेड उनकी अगवानी करने के ल‍िए मौजूद थे. तरारास्‍तान में ही ब्रिक्‍स समिट का आयोजन क‍िया जा रहा है.

इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे रूस के राष्‍ट्रपत‍ि पुत‍िन से मिलने के ल‍िए पहुंचे. वहां पुत‍िन ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्‍वागत क‍िया. आगे बढ़कर उन्‍हें गले लगाया. हाथ थामे रहे. दोनों ने देर तक हंसते हुए बात की.

इसके बाद पुत‍िन पीएम मोदी को लेकर मीटिंग वाली जगह पर गए. जहां दोनों देशों के बीच द्व‍िपक्षीय बातचीत हुई. पुत‍िन ने पीएम मोदी को कजान आने के ल‍िए धन्‍यवाद द‍िया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले 3 महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है.

पीएम मोदी ने कहा, मैं आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं. इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं. कजान में भारत के नए कांसुलेट खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे.

पुत‍िन के साथ मीटिंग में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी एजेंडा साफ कर दिया. उन्‍होंने कहा, शांत‍ि से क‍िसी भी मसले का हल ढूंढा जा सकता है. अमेर‍िका हमेशा से इसी बात के ल‍िए पीएम मोदी की तारीफ करता रहा है क‍ि वे युद्ध को लेकर पुत‍िन को सीधा संदेश देते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button