तकनीकी

जियोसिनेमा और हॉटस्टार के मौजूदा यूजर्स को क्‍या दोबारा देने होंगे पैसे?

नई दिल्ली. भारत में डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव हो गया है. जियोसिनेमा (JioCinema) और Disney+ Hotstar  का विलय अब आधिकारिक रूप से पूरा हो गया और नया जियोहॉटस्‍टार (JioHotstar) ऐप लाइव हो गया है. अब देशभर के यूजर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक ही जगह मिलेगा. दोनों ऐप के विलय होने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स का पहले से इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के मौजूदा सब्सक्रिप्शन पर इसका क्या असर पड़ेगा और नए यूजर्स के लिए क्या विकल्प होंगे?

अगर आप पहले से Disney+ Hotstar या JioCinema के सब्सक्राइबर हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं. अगर आपने Hotstar का सब्सक्रिप्शन पहले ही ले रखा है और वह अप्रैल 2025 तक वैध है तो यह बिना किसी बदलाव के जारी रहेगा. यानी जियोहॉटस्‍टार ऐप बिना रुकावट आप देख सकते हैं. मौजूदा सब्सक्राइबर्स का नए प्लेटफॉर्म पर ऑटोमेटिकली ट्रांजिशन हो जाएगा. अगर आप JioCinema का 29 रुपये प्रति माह वाला प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको 3 महीने की मुफ्त एक्सटेंशन मिलेगी. यानी आपके मौजूदा प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि कुछ यूजर्स को फ्री एक्सटेंशन का फायदा भी मिलेगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button