अन्य राज्य

डूसू चुनाव में क्या है अपडेट? एबीवीपी और एनएसयूआई ने किए जीत के दावे; एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

नई दिल्ली:दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव (DUSU) के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच अलग-अलग छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, मतदान के दौरान हल्की झड़प व धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डूसू अध्यक्ष और एनएसयूआई नेता रौनक खत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके साथियों ने नॉर्थ कैंपस में धक्का-मुक्की की, जिससे एक छात्रा चोटिल हो गई।

एनएसयूआई ने एबीवीपी पर धांधली और हेराफेरी का आरोप लगाया

दूसरी ओर, एनएसयूआई ने एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की है। एनएसयूआई का कहना है कि एबीवीपी डूसू चुनाव में धांधली और वोटों की हेरफेर कर रही है। इस बीच, एबीवीपी ने दावा किया कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सभी चार सीटें जीतेंगे। एबीवीपी का कहना है कि एनएसयूआई के ईवीएम से जुड़े आरोप बेबुनियाद हैं और यह उनकी हार की घबराहट दिखाता है।

एबीवीपी ने भी किया पलटवार

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की बढ़ती लोकप्रियता से एनएसयूआई घबरा गई है और एबीवीपी पर अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार डूसू चुनाव में एनएसयूआई दूसरे नहीं, बल्कि तीसरे स्थान के लिए संघर्ष कर रही है।

एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस हर चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है, वही तरीका एनएसयूआई अपना रही है। एनएसयूआई की हार और छात्रों में उनकी अलोकप्रियता साफ दिख रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री के साथ आई भीड़ ने एक छात्रा के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह गिर गई और भीड़ के नीचे दबकर चोटिल हो गई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button