राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार पर क्या कह रहा देश? मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर C वोटर का सर्वे

नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार के कामकाज पर लोगों की राय ली गई है। इसके साथ ही मोदी सरकार के 11 साल पर लोगों ने अपनी राय रखी। लोगों ने मोदी सरकार के कामकाज पर भी अपनी राय रखी। सी वोटर की तरफ से लोगों की राय ली गई। सर्वे में मोदी सरकार की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंक के खिलाफ कार्रवाई पर राय पूछी गई। लोगों ने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान महंगाई, रोजगार, सामाजिक सौहार्द के साथ ही प्रभावी आर्थिक बदलाव को लेकर भी अपनी राय रखी।

सवाल : राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंक से लड़ाई में मोदी सरकार का प्रदर्शन कैसा रहा?

  • शानदार-53.9%
  • ठीक-13.4%
  • औसत-12.0%
  • खराब-16.5%

सवाल : मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में सफल रही?

  • बेहद कामयाब-26%
  • कुछ हद तक सफल-23.9%
  • कोई बदलाव नहीं-17.6%
  • कुछ हद तक नाकाम-5.2%
  • बिल्कुल बेअसर-24.8%

सवाल : मोदी सरकार बेरोजगारी दूर करने में कितनी कामयाब रही?

  • बहुत प्रभावी-26.3%
  • कुछ हद तक प्रभावी-27.9%
  • कोई बदलाव नहीं-19.9%
  • कुछ हद तक अप्रभावी-7%
  • बिल्कुल बेअसर-15%

सवाल : भ्रष्टाचार खत्म करने में मोदी सरकार कितनी कामयाब रही?

  • भ्रष्टाचार घटा-30.8%
  • कुछ हद तक घटा-18.3%
  • थोड़ा भ्रष्टाचार है-26.2%
  • भ्रष्टाचार ज्यादा नहीं घटा है-10.1%
  • बिल्कुल नहीं घटा है-13.3%

सवाल : मोदी सरकार में किया गया सबसे प्रभावी सुधार कौन सा है?

  • डिजिटल इंडिया-19.9%
  • जीएसटी-11.5%
  • मेक इन इंडिया-10%
  • सीएए-9.1%
  • अनुच्छेद-18.1%
  • जनधन-आधार-मोबाइल-9.1%
  • अन्य-16.6

सवाल : मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को कैसे संभाला है?

  • बेहद प्रभावी-42.7%
  • आंशिक प्रभावी-22.6%
  • कोई बदलाव नहीं-13.7%
  • आंशिक प्रभावी-4.7%
  • बेहद अप्रभावी-11.4

सवाल : मोदी सरकार में सामाजिक सौहार्द समावेशी भावना बढ़ी?

  • काफी हद तक बढ़ी-44.2%
  • कुछ हद तक बढ़ी-16.9%
  • कोई बदलाव नहीं-11.1%
  • कुछ हद तक घटी-6.8%
  • बिल्कुल नहीं बढ़ी-16.1%-अनिल कुमार
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button