ज्योतिषी

शरीर पर घी लगाना शुभ या अशुभ, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

 ज्योतिष शास्त्र में घी को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में घी के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। सभी देवी-देवताओं को भी घी बेहद प्रिय होता है। घी शुद्धता और शुभता को दर्शाता है। इसके साथ ही घी को पुण्य अर्जित करने वाला भी माना जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो घी के कुछ उपाय करने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। वहीं घी का उपयोग स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। लेकिन बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है कि शरीर पर घी लगाना शुभ है या अशुभ। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर पर घी लगाना शुभ होता है या अशुभ।

धार्मिक मान्यता के मुताबिक शरीर पर घी भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि शरीर पर घी लगाने से अशुभता का संचार होता है। इसलिए जीवित व्यक्ति को शरीर पर घी नहीं लगाना चाहिए। वहीं मृतक के शरीर पर घी लगाने की मान्यता है। कहा जाता है कि मृतक के शरीर पर घी लगाने से उसका शरीर ठीक से जलता है और घी को पवित्रता का भी कारक माना जाता है। इसलिए मृतक के शरीर पर घी लगाया जाता है। कहा जाता है कि मृतक के शरीर पर घी लगाने से उसको बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

लेकिन अगर जीवित व्यक्ति अपने शरीर पर घी लगाता है, तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। बताया जाता जो भी जातक अपने शरीर पर घी लगाता है, वह हमेशा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से घिरा रहता है और वह कभी ठीक नहीं हो पाता है। शरीर पर घी लगाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी सुखी नहीं रहता है और वह किसी न किसी परेशानी में घिरा रहता है।

जानिए घी का महत्व

बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में घी देवगुरु बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि पूजा-पाठ में घी का इस्तेमाल करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं घी का दीपक जलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। वहीं इससे वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। मां लक्ष्मी को भी घी अधिक प्रिय है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोजाना उनके सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे लाभ मिलता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button