छत्तीसगढ़

महाकुंभ में साय सरकार का संगम स्नान, BJP प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद और विधायकों ने क्या कुछ कहा…

Mahakumbh 2025: छत्तीसगढ़ की साय सरकार गुरुवार को प्रयागराज पहुंची। जहां सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत बीजेपी के विधायक-सांसद और कांग्रेस के विधायकों ने भी त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की है। आइए जानते है किसने क्या कुछ कहा…

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- मां गंगा का आशीर्वाद लेने आए हैं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ प्रयागराज पहुंचे हैं। जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम ने डुबकी लगाने के साथ मां गंगा की आरती की। मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि, न भूतो न भविष्यति… अद्भुत है, आज हमारे सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्यपाल रमेन डेका समेत सभी सांसद विधायकगण मां गंगा का आशीर्वाद लेने पधारे हुए है। छत्तीसगढ़ की खुशहाली, समृद्धशाली और सभी लोग खुश रहे यही प्रार्थना की गई है। यहां स्वाभाविक रूप से बहुत ही पारिवारिक वातावरण है। महाकुंभ का असवर बार बार नहीं आता, सभी लोग अपनी इच्छा के साथ आए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को भी महाकुंभ में डुबकी लगाना चाहिए।

महाकुंभ में पार्टी का कोई बंधन नहीं- वन मंत्री

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। 144 वर्षों के बाद यह संयोग बना है। कांग्रेस के विधायक भी साथ में आए है, यहां पार्टी का कोई बंधन नहीं है। वहीं महासमुंद के बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि सनातन का एक संगम है, इतने छोटे से क्षेत्र में करोड़ों लोग एक साथ डुबकी लगा रहे है। कोई भेदभाव नहीं है। हर्ष उल्लास का माहौल है। कई जन्मों का पुण्य का जो फल है, उसकी वजह से हम यहां पर आ पाए है।

सांसद सरोज पांडेय ने कहा- मां गंगा मैया से कुछ मांगने की जरूरत नहीं

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत सभी विधायक यहां आए हुए है, यह सौभाग्य की बात है कि इस पुण्य भूमि पर हमने आने का अवसर मिला और वो भी एक साथ आने का मौका मिला। कांग्रेस के विधायक भी आए हुए है। मुझे लगता है कि आस्था में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम सब सनातन धर्म पर विश्वास करते है। सभी की आस्थाएं है। मां गंगा मैया ने बहुत कुछ दिया है, कुछ मांगने की जरूरत नहीं है, बिन मांगे सबकुछ मिलता है। क्या राहुल गांधी को महाकुंभ आना चाहिए ? इस सवाल पर सांसद सरोज ने कहा कि यह उनका अपना विवेक है। जहां पर आस्था की बात हो और अगर वो अपने आप को हिंदू कहते है तो जरूर आना चाहिए।

प्रयागराज में अद्भुत दृश्य- अधिकारी

छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी ने कहा कि पूरा प्रतिनिधि मंडल सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में आया है। ये बहुत अच्छा आयोजन है। 180 लोग आए हुए है, पूरी व्यवस्था इतनी अच्छी की गई है कि सभी प्रसन्न है। सभी लोगों ने पूजा की, डुबकी लगाई, अब यहां से छत्तीसगढ़ पवेलियन जाएंगे, जहां भोजन करेंगे। प्रयागराज में हमने अद्भुत दृश्य देखा। जहां डेढ़ से दो करोड़ श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे है। यूपी के सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी की देने है कि इतना बड़ा प्रयास हुआ। ज्यादा से ज्यादा इस महाकुंभ में आने का प्रयास करेंगे। यहां बहुत अच्छा आयोजन किया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button