महाराष्ट्र

मुंबई की लाइफलाइन ‘लोकल’ को बजट में क्या मिला? 

मुंबई: पटरी पर ट्रेन हों या सड़कों पर गाड़ियां हों, यदि ग्रीन सिग्नल मिलता है, तो वाहन बिना रुकावट के दौड़ते हैं। यदि रेड सिग्नल मिलता है, तो रुकना पड़ता है लेकिन येलो सिग्नल का मतलब होता है धीमी रफ्तार के साथ चलते रहना। केंद्रीय बजट की घोषणा होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट के जरिए बताया कि मुंबई लोकल के विकास के लिए जो मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP) है, उसके लिए 511.48 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। MUTP केंद्र द्वारा आवंटन की जाने वाली के जितनी राशि राज्य को देनी पड़ती है, इसका मतलब है वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए MUTP में कुल 1,022.96 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है।

पिछले बजट की तुलना में कम राशि:
केंद्र सरकार द्वारा पिछले बजट (2024-25) में MUTP के लिए 789 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, यानी मुंबई लोकल के लिए कुल 1589 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था। बजट 2023-24 में MUTP के लिए कुल 1101 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था। इस लिहाज से मुंबई के लिए फिलहाल कम राशि दी गई है। हालांकि रेलवे के खर्चों का लेखाजोखा रखने वाली पिंक बुक रिलीज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

दोगुनी राशि होगी खर्च
मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में MUTP पर ₹1,874 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस वित्तीय वर्ष में 31 दिसंबर, 2024 तक 1,802 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि मार्च, 2025 तक कुल 2,400 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। MRVC द्वारा MUTP के तहत उपनगरीय रेलवे के लिए कई योजनाओं पर काम हो रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2026 में सूरत से बिलिमोरा तक देश की पहली हाई स्पीड यानी बुलेट ट्रेन का ट्रायल करने की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। महाराष्ट्र में भी अब तेजी से काम हो रहा है। बीकेसी स्टेशन का निर्माण कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय बजट में 4004.31 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। फडणवीस ने रेलवे के प्रोजेक्ट के अलावा बताया है कि मुंबई मेट्रो के लिए भी 1255.06 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

MUTP की मुख्य योजनाएं:

  • सीएसएमटी – कुर्ला पांचवीं और छठी लाइन
  • परेल टर्मिनस
  • मुंबई सेंट्रल – बोरीवली छठी लाइन
  • विरार डहाणू दो और लाइन
  • पनवेल – कर्जत नया कॉरिडोर
  • एरोली – कलवा लिंक
  • 238 एसी रेक
  • ट्रेस पासिंग कंट्रोल
  • बोरीवली तक हार्बर लाइन विस्तार
  • बोरीवली – विरार पांचवीं छठी लाइन
  • कसारा – आसनगांव चौथी लाइन
  • कल्याण – बदलापुर तीसरी चौथी लाइन
  • कल्याण यार्ड रिमॉडलिंग
  • कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम
  • स्टेशन रीडिवेलपमेंट

रेलवे के लिए अलग राशि
MUTP की योजनाओं के अलावा भी बजट में केंद्र सरकार द्वारा रेल मंत्रालय को अलग से राशि दी जाती है। केंद्रीय बजट में रेल मंत्रालय को सकल बजटीय सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2,52,000 करोड़ रुपये की बड़ी राशि आवंटित की गई है। इस राशि के जरिए देश अगले दो से तीन साल में 200 नई वंदे भारत ट्रेनों, 100 अमृत भारत ट्रेनों, 50 नमो भारत रैपिड रेल और 17,500 सामान्य गैर-एसी कोचों की उम्मीद की जा सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button