खेल

धर्मशाला में वेटलिफ्टिंग वूमंस चैंपियनशिप कल से

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमंस चैंपियनशिप की मेजबानी एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली है। चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 17 फरवरी तक इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के 117 विश्वविद्यालयों के 320 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटीज के सैकड़ों खिलाड़ी दमखम दिखाने के लिए यहां 13 फरवरी से पहुंचने शुरू हो जाएंगे, जबकि 14 से प्रतियोगिता शुरू होगी।

14 फरवरी को चैंपियनशिप का शुभारंभ कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज करेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी केंद्रीय विश्वविद्यालय को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के आयोजन का मौका मिला था, जिसे केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बखूबी निभाया था। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल का कहना है कि वर्ष 2022 से केंद्रीय विवि लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। भले ही विवि के पास अपना कैंपस न होने के कारण खेल ढांचे का अभाव रहता है, लेकिन इससे बावजूद देश भर के विश्वविद्यालयों में सीयू हिमाचल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रो. बंसल का कहना है कि विवि के खेल निदेशक सुमन शर्मा सहित तमाम टीम सभी आयोजनों को मिल कर करते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button