छत्तीसगढ़

Weather Update : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में आज बारिश और बिजली गिरने की संभावना

रायपुर. राजधानी में रविवार दोपहर में तेज बारिश हुई. इससे सड़कों और कई मोहल्लों में पानी का जमाव हो गया. 6 अक्टूबर को भी राजधानी में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और बादल गरजने-चमकने के साथ वर्षा होने की संभावना है. पूरे प्रदेश में कल से वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 49.3 मिमी सुकमा जिले में दर्ज की गई. दोरनापाल में 5 सेंटीमीटर, कुसमी में 4, दौरा कोचली, लोरमी, देवभोग, भैसमा, सुकमा, छाल में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. वहीं अंबिकापुर, मर्दापाल, खरसिया, महासमुंद, राजिम, बैकुंठपुर, कटेकल्याण, कटघोरा, अमलीपदर 2 में वर्षा हुई.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों से झारखंड होते हुए उत्तर ओडिशा तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर द्रोणिका बनी हुई है. वहीं तटीय आंध्रप्रदेश से रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर सुबह की द्रोणिका बनी हुई है. प्रदेश में 6 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button