छत्तीसगढ़

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हम सबको देना होगा योगदान: मंत्री श्री टंकराम वर्मा


    रायपुर, 15 जनवरी 2024

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको पूरी ऊर्जा के साथ योगदान देना होगा। श्री वर्मा आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर महासंघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा सहित बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सभी नवनिर्वाचित विधायक सर्वश्री इंद्र कुमार साव, संदीप साहू को सम्मानित किया गया।
मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सामाजिक समरसता पर चलने वाला देश है यही जीवन का आधार है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला विराजमान हो रहे हैं। हम सभी प्रभु राम और स्वामी विवेकानंद जी के बताये राह पर चले और देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।
    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा ने अभिनंदन समारोह के लिए सभी समाज प्रमुखों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रति हमेशा सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने सिविल जज के पद पर चयनित सुश्री वैशाली वर्मा और राष्ट्रीय रामायण समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज महासंघ रमेश यदु ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, सर्व समाज अध्यक्ष कुशल वर्मा, महासचिव केके साहू सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक अन्य जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रह

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button