महाराष्ट्र

सड़कों, घरों, दफ्तरों और रेलवे ट्रैक तक पानी-पानी, मुंबई में बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, IMD का अलर्ट जारी

मुंबई : सावन बीत गया लेकिन अब भी कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी है। मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। कई घरों और दफ्तरों तक में पानी भरी है। रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे ट्रैक लबालब हो गए हैं। बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। मुंबई के कई इलाकों अंधेरी, कुर्ला, चेंबूर के हालात बहुत खराब हो गए हैं। आधी रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक रेकॉर्ड बारिश हुई है।

IMD ने मुंबई और ठाणे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह अलर्ट अगले दो दिनों 16 और 17 अगस्त के लिए है। विभाग ने कुछ जगहों पर भारी से बहुत अधिक बारिश की चेतावनी दी है। रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हर तरफ पानी ही पानी

मुंबई में बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने कोलाबा और सांताक्रूज वेधशाला ने बताया कि शुक्रवार को बीते 24 घंटों में खूब बारिश हुई है। कोलाबा में 45.2 मिमी और सांताक्रूज में 11.5 मिमी पानी बरसा है। मॉनसून की शुरुआत से अब तक कोलाबा में 1119.2 मिमी और सांताक्रूज में 1435.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मुंबई में भारी बारिश की वजह

IMD मुंबई की चीफ शुभांगी भूटे ने बताया कि पूरब-पश्चिम की ओर एक द्रोणिका (हवा का वह क्षेत्र जहां दबाव कम होता है ) बनी है। यह दक्षिणी गंगीय पश्चिम बंगाल से पूर्वी-मध्य अरब सागर तक फैली है। यह दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिणी महाराष्ट्र के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ी है। यह समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊपर है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है। इसके प्रभाव से, महाराष्ट्र में 15 से 20 अगस्त 2025 के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

रायगढ़ में रेड अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि हमने मुंबई के लिए 16 और 17 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट और रायगढ़ के लिए 16 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया है। मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। वॉर्निंग में कहा गया है कि 15-16 अगस्त को उत्तरी कोंकण तटों और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। ये हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं।

17-19 अगस्त को उत्तरी कोंकण तटों और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ये हवाएं 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button