असम, केरलम, पुडुचेरी में वोटिंग जारी, PM मोदी की रिकॉर्ड मतदान की अपील

देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग से लोकतंत्र का यह महापर्व अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
पुडुचेरी के पूर्व सीएम ने डाला अपना वोट
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने VOC सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
8 Apr 20268:05:15 PM
‘विकास की बात करने पर मजबूर हुई कांग्रेस’, वोट डालने के बाद बोले राजीव चंद्रशेखर
केरल भाजपा के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “यह एक बेहद अहम चुनाव है। मुझे खुशी है कि एक वोटर और एक उम्मीदवार के तौर पर मैं इसका हिस्सा हूं। मैं हर वोटर से गुजारिश करता हूं कि वे इस अहम चुनाव में अपना वोट डालें और अपने वोट को बदलाव का जरिया बनाएं। भाजपा की वजह से ही कांग्रेस और सीपीएम को विकास की बात करने पर मजबूर होना पड़ा है। इस चुनाव में भाजपा-एनडीए का मजबूत प्रदर्शन राजनीतिक माहौल को बदल देगा और नेताओं को और ज्यादा जवाबदेह बनाएगा।”
8 Apr 20267:59:12 PM
‘अब केवल नतीजों का इंतजार’, वोट डालने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, “केरल के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने लोकतांत्रिक चुनावी अभियान की हर बारीकी तक पहुंच बनाई है। वह उन सभी क्षेत्रों तक पहुंची है और हर अंतिम छोर को छुआ है। अब हम केवल नतीजों का इंतजार कर सकते हैं। आप भली-भांति जानते हैं कि पहले और बाद में क्या बदलाव आया है।”
8 Apr 20267:49:11 PM
‘केरल में शानदार जनादेश की उम्मीद’, बोले केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन
केंद्रीय मंत्री और कांजीरापल्ली से एनडीए उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने कहा, “हमें केरल में एनडीए के लिए एक शानदार जनादेश की उम्मीद है और हम लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं।”
8 Apr 20267:45:58 PM
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने डाला अपना वोट
केरल भाजपा के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
8 Apr 20267:44:18 PM
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने डाला अपना वोट
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर के पिनाराई आरसी अमला प्राइमरी स्कूल में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला।
8 Apr 20267:06:41 PM
पीएम मोदी ने असम विधानसभा के लिए कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि जैसे ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हुआ है, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Assembly Elections 2026 LIVE: अभिनेता मोहनलाल ने डाला वोट
अभिनेता मोहनलाल वोट डालने के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदावनमुगल स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
Assembly Elections 2026 LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा के लिए मतदान शुरू
असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतगणना 4 मई को होगी।
8 Apr 20266:15:49 PM
केरलम में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी मतदान करने पहुंचे
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी मतदान करने के लिए गुरुवयूर साउथ पार्ट के गुरुवयूर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 137 पर पहुंचे।
असम में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे लोग
असम में मतदाता विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सिलचर के तारापुर स्थित एक मतदान केंद्र के बाहर के दृश्य।
विदेशी प्रतिनिधि विधानसभा चुनावों के साक्षी बनेंगे
विधानसभा चुनावों को करीब से देखने के लिए पांच विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित 23 देशों के 43 प्रतिनिधि असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि ये प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-2026 का हिस्सा हैं।
मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को चुनाव आयोग के प्रशिक्षण संस्थान, इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में प्रतिनिधियों को ईवीएम का प्रदर्शन दिखाया गया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए ईवीएम का उपयोग करके मॉक पोल में भाग लिया।
8 Apr 20266:06:20 PM
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: 9.5 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे
पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में लगभग 95 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे और मतदान सही तरीके से और शांतिपूर्ण हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इसकी जानकारी बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त पी. जवाहर ने यहां दी। पुडुचेरी और इसके आसपास के कराईकल, माहे और यनम क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जहां कुल मिलाकर 30 विधानसभा सीटें हैं।
8 Apr 20266:04:15 PM
असम की जागीरोड विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोलिंग जारी
असम के मोरीगांव के जागीरोड विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 177 और 181 पर मॉक पोलिंग जारी है।
Assembly Elections 2026 LIVE: असम की जालुकबारी विधानसभा में मॉक पोलिंग जारी
असम की जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 14 और 15 पर मॉक पोल जारी है।
Assembly Elections 2026 LIVE: केरलम के कन्नूर जिले में मॉक पोलिंग जारी
केरलम के कन्नूर जिले के कडाथुमकाडवु स्थित सेंट जॉन बैपटिस्ट EMHSS स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 4 पर मॉक पोलिंग जारी है।
असम में 722 और केरल में 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे
असम में 722 और केरल में 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं, वहीं मतदानकर्मी अपने कर्तव्यों में जुटे हुए हैं।
8 Apr 20265:42:20 PM
Assembly Elections 2026 LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में होगा मतदान
असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।



