खेल

ODI सीरीज के लिए भारत पहुंचे विराट कोहली

नई दिल्ली। टीम इंडिया को 19 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम 15 अक्तूबर को दो बैच में दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। एक बैच सुबह और एक शाम को उड़ान भरेगा। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौर पर जाने के लिए भारत पहुंच गए हैं। विराट मंगलवार सुबह लंदन से दिल्ली पहुंचे। विराट ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। उन्होंने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी।

19 अक्तूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्तूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्तूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज होगी। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button