अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में फिर शुरू हिंसक प्रदर्शन, सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ लग रहे नारे, अमरीका को हमले का मौका

एजेंसियां— तेहरान, ईरान में एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सैकड़ों की संख्या में छात्र सुप्रील लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ सडक़ पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर नये प्रदर्शन के कुछ वीडियो सामने आए हैं। ईरान में ताजा प्रदर्शन उस वक्त शुरू हुआ है जब अमरीकी हमले का खतरा काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। जनवरी के पहले हफ्ते में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था। उन्होंने ईरान की सरकार को प्रदर्शनकारियों को मारने को लेकर चेतावनी भी दी थी। ट्रंप ने उस वक्त कहा था कि ‘मदद रास्ते में है।’ इसलिए अब सवाल ये हैं कि क्या अब अमेरिकी हमला होने का समय आ गया है।

ईरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती करेगा, यह निश्चित है तो क्या अमरीका को ईरान पर हमला करने का एक बहाना मिल गया है? रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों ने शनिवार को ईरान के कई विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नए सेमेस्टर की शुरुआत में प्रदर्शनकारियों और सरकार के समर्थक संगठनों के बीच झड़पें हुईं हैं। ईरान में दिसंबर-जनवरी में हुए प्रदर्शन में करीब 4000-5000 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की रिपोर्ट है। ईरान सरकार ने करीब 3800 लोगों की मौत की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button